करनाल, 8 जुलाई। एडीसी डॉ. राहुल रईया ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के डिजिटाइजेशन का कार्य 67 प्रतिशत हो गया है और शेष कार्य को निर्धारित समय अवधि में किया जाए। संबंधित अधिकारी फील्ड में रहकर कार्य करें, सभी एईआरओ अनिवार्य रूप से बूथों पर विजिट करें और वहां की जियो-टैग्ड फोटो रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन बीएलओ को डिजिटाइजेशन कार्य में सहायता की आवश्यकता है, तो उनके लिए अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी भी लगाएं।
एडीसी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में एसआईआर के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा ए. श्रीनिवास ने गुरुग्राम से वीसी के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की। वीसी के दौरान एडीसी ने अवगत कराया कि जिला में अब तक 67 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। शेष बचे हुए कार्य को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई तक बूथ रेशनलाइजेशन की रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेज दी जाएगी। डिजिटाइजेशन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक विशेष आईटी लैब बनाई गई है। इसके अतिरिक्त जिला के 25 स्कूलों में भी डिजिटाइजेशन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ताकि काम में कोई बाधा न आए।
सौ प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ किए सम्मानित
बैठक के उपरांत एडीसी डॉ. राहुल रईया ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 22 बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और कहा कि अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर जल्द से जल्द कार्य पूरा करना चाहिए।
ये हुए सम्मानित
नीलोखेड़ी (19) विधानसभा में बीएलओ करमचंद, परमजीत सिंह, रोशन लाल, धनी राम, कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार गाबा, कृष्ण कुमार, व सतबीर सिंह।
इंद्री (20) विधानसभा में बीएलओ राकेश कुमार, परवेश कुमार व नरेंद्र।
करनाल (21) विधानसभा में बीएलओ सलिंदर व सरोज रानी।
घरौंडा (22) विधानसभा में बीएलओ देवेंद्र कुमार, जसबीर सिंह व सुमेर सिंह।
असंध (23) विधानसभा में बीएलओ जसविंदर सिंह, मोहिंदर कुमार, मीना, सुरेश कुमार, अनिल कुमार व अमरजीत नेहरा।
