कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए 6 जुलाई को सुबह 10 बजे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड चंडीगढ़ कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में 10वी, 12वी, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक युवा जिनकी लंबाई 168 सेंटीमीटर, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष व वजन 56 किलोग्राम से 95 किलोग्राम हो भाग ले सकते है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाले प्रार्थियों को एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड चंडीगढ़ कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नियुक्त होने वाले प्रार्थियों को 18 हजार से 20 हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य प्रार्थी अपनी योग्यता के सभी प्रमाण पत्र लेकर ही इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने का कष्ट करे।
