कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामूली कहासूनी पर सामूहिक हमला करके चोट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने मामूली कहासूनी पर हमला करके चोट करने के आरोपी अशोक कुमार व शामबाबू वासी महादेव कॉलोनी थानेसर, राकेश कुमार व रामबाबू वासी कंग कॉलोनी थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता में बताया कि दिनांक 24 जून 2026 को पुलिस को दिए अपने बयान में रवि वास शीला नगर थानेसर ने बताया कि वह सुभाष मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। दिनांक 24 जून 26 को समय करीब 8:30 बजे सुबह वह मंडी में अपना काम कर रहा था। उसी समय अशोक उसके पास आया और उसे गालियां देने लगा उसने गाली देने से मना किया। लेकिन वह गाली देने से नहीं रुका जिसपर उसने अशोक के मुंह पर एक थप्पड़ मार दिया, उसके बाद अशोक ने फोन करके अपने लड़के को बुला लिया। तभी वहां पर दो लड़के हाथ में डंडे-बिंडे लेकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। अशोक ने छुरी (चाकू)  से उसके ऊपर हमला कर दिया।  चोट लगने से वह घायल हो गया।  आरोपी जान से मारने की धमकी देखकर मौका से भाग गए।  जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सोंपी गई।

 दिनांक 2 जुलाई 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौकी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार व प्रवीण कुमार की टीम ने मामूली कहासूनी पर हमला करके चोट करने के आरोपी अशोक कुमार व शामबाबू वासी महादेव कॉलोनी थानेसर, राकेश कुमार व रामबाबू वासी कंग कॉलोनी थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग टोका ( बड़ा चाकू ) बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *