कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी साहिल जुनेजा वासी रावी कॉलोनी शाहबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 जून 2026 को थाना शाहबाद के अंतर्गत शहर चौंकी शाहबाद प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरजीत सिंह, रामनिवास, रामेशवर मुख्य सिपाही गुरमेल सिंह मोहित कुमार की टीम बराडा पुल शाहबाद के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवतार सिंह उर्फ भुरी वासी रावी कालोनी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र एनएच-44 रोड पर मीना मार्किट शाहबाद से काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 4 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने आरोपी को गिरफतार कर लिया था।
दिनांक 2 जुलाई 26 को थाना शाहबाद के अंतर्गत शहर चौंकी शाहबाद प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हरजीत सिंह, रामनिवास, रामेशवर मुख्य सिपाही गुरमेल सिंह मोहित कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी साहिल जुनेजा वासी रावी कॉलोनी शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
