कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी नमन जिंदल वासी लाडवा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 29 जून 26 को एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, सिपाही सचिन व जसविन्द्र सिंह की टीम गश्त पर लाडवा चौंक शाहबाद पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जंधेड़ी के पास से गौरव उर्फ पंडित वासी जंधेड़ी जिला कुरुक्षेत्र को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की रालाशी लेने पर आरोपी से 8.07 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 2 जुलाई 26 को एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, मुख्य सिपाही नवीन व सिपाही सचिन की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी नमन जिंदल वासी लाडवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
