सहकारी समितियों में सुशासन, जनभागीदारी एवं जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा : सहायक रजिस्ट्रार
करनाल, 26 जून। सहकारिता विभाग करनाल द्वारा जिले में 29 जून 2026 से 6 जुलाई 202
सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ 29 जून को “सहकारिता प्रतिज्ञा दिवस“ के रूप में किया जाएगा। इस दिन जिले की सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) में विशेष आम सभा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कार्यसूची (एजेंडा) पूर्व में जारी की जा चुकी है।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों को सहकारिता विभाग की नवीनतम योजनाओं एवं पहलों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभाग के लेखा परीक्षण एवं निरीक्षण प्रकोष्ठ द्वारा इंगित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं अनियमितताओं पर चर्चा करते हुए उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान की दिशा में विचार–विमर्श किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्य सहकारिता प्रतिज्ञा लेकर सहकारी मूल्यों, पारदर्शिता, उत्तरदायि
सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हरित पौधारोपण अभियान, सहकारिता विषयक संगोष्ठियां, तथा युवाओं के लिए जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को सहकारी आंदोलन से जोड़ना, सहकारी संस्थाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा समाज में सहयोग, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक विकास की भावना को प्रोत्साहित करना है।
यह वर्ष विशेष महत्व का है क्योंकि 6 जुलाई 2026 को सहकारि
सहकारिता विभाग करनाल ने जिले के सहकारी समिति सदस्यों, किसानों, युवाओं तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे सहकारिता सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़–चढ़कर भाग लें तथा सहकारिता के माध्यम से समावेशी एवं सतत विकास के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
