एसजीएमपी स्कूल, लाडवा के प्रधान पवन गर्ग ने नव नियुक्त थाना प्रभारी का किया स्वागत
संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, धनोरा-लाडवा के प्रधान पवन गर्ग ने विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा व रविंदर कुमार के साथ लाडवा थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी (SHO) राजीव कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पवन गर्ग ने राजीव कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ेगी।
प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने भी थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन सदैव सामाजिक जागरूकता, यातायात सुरक्षा एवं विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने जैसे कार्यों में पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करता रहेगा।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए समाज एवं शिक्षा संस्थानों के सहयोग से सुरक्षित और जागरूक वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।