कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी आदित्य उर्फ़ जीतू वासी डेहा कालोनी शाहबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 मार्च 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम अनाज मंडी शाहबाद के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी के पास नाकाबंदी करके आरोपी मोहित कुमार वासी डेहा कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को मोटरसाईकिल नंबर एचआर-78एफ-7798 सहित काबू किया था। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 9 ग्राम 64 मिलीग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके एएसआई पवन कुमार ने गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 22 जून 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी आदित्य उर्फ़ जीतू वासी डेहा कालोनी शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
