जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पिहोवा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी सुधीर कुमार गोदारा उर्फ़ संजू चौधरी वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में गौतम सैणी वासी गांव पंजौडी जिला अंबाला ने बताया कि वह अपने दोस्त के बच्चों को विदेश भेजना चाहता था। उसके लिए उनकी खुशी राम वासी अनाज मण्डी पिहोवा व मेहताब सिंह से 11 लाख रूपये में बात हुई। आरोपियों ने कहा कि लडकों को मोरक्को के रास्ते एक नम्बर में स्पेन भेज देंगे, जिसके बाद उन्होंने 19 जनवरी 2024 को खुशी राम के पास 11 लाख रूपये को रख दिए। उसके बाद भी उन्होंने लड़कों को 15 से 20 दिन मोरक्को में रखा और 5 हजार डॉलर ले लिए। उसके बाद 3 लाख रूपये लेकर लड़कों को दुबई ले गए और लड़कों से 4 हजार डॉलर छीन लिए। उसके बाद आरोपियों ने लड़कों को रसिया ले गए और वहां पर लड़कों बंधक बना रखा है तथा और ज्यादा पैसों की मांग कर रहे हैं। आरोपियों के साथ दिल्ली वासी सुधीर कुमार उर्फ़ संजू चौधरी,अमन शेरगिल भी शामिल हैं।
दिनांक 22 जून 26 को थाना शहर पिहोवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश में के उप निरीक्षक महेश कुमार की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी सुधीर कुमार गोदारा उर्फ़ संजू चौधरी वासी जयपुर राजस्थान को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।
