कुरुक्षेत्र, 20 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का वह अमूल्य उपहार है, जिससे संपूर्ण मानवता का कल्याण संभव है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोडऩे वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा विचार सकारात्मक बनते हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शनिवार को महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आयोजित पायलट रिहर्सल में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पायलट रिहर्सल में शामिल होकर सभी योग, आसन, प्राणायाम व अन्य क्रियाओं को किया। इसके बाद 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्टï्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर पायलट रिहर्सल में स्वागत किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 21 जून को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में पहली बार किया जाएगा। इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस का थीम स्वस्थ आयु के लिए योग एवं योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा रखा गया है। समारोह का शुभारंभ प्रात: 6 बजे होगा। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव,  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसके बाद आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा। योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिले के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पतंजलि मंडल प्रभारी पालाराम व भारतीय योग संस्थान के संगठन मंत्री गुलशन ग्रोवर ने साधकों को योग, प्राणायाम, आसन व अन्य क्रियाओं को करवाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *