अम्बाला, 19 जून 2026। केंद्र सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत न्यू ड्रीम्स फाऊंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर अंकुश सिंगला के नेतृत्व में शहर के बस स्टैंड एवं टैक्सी स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
अंकुश सिंगला ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाने के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर न्यू ड्रीम्स फाऊंडेशन से काउंसलर अल्का, यादविंदर कौर, हिमांशु तायल, लक्की, अभिषेक, सौरभ, हिमांशु, गुरसेवक सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
