बाबैन/लाडवा, 18 जून। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाओं बनाकर उन्हें लागू किया जा रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश में अंत्योदय की नीति से कार्य कर रही है। सबसे पहले अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कामों के पूरा होने पर हल्के की तस्वीर पूरे प्रदेश में अलग ही नजर आएगी।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव धनानी निवासी जयपाल की पत्नी मीनू को 5 लाख रुपए का चैक वितरित किया। जयपाल की खेत में काम करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों व मजदूरों की खेती का कार्य करते समय दुर्घटना की स्थिति में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना में संशोधन करते हुए आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों व मजदूरों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना में जहरीली गैस के कारण किसी किसान या मजदूर की मृत्यु या अंग हानि होने पर भी सहायता की व्यवस्था का प्रावधान करवाया है।
इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरमैन जसविंद्र जस्सी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सचिव गुरमीत सैनी, नायब सिंह पटाक माजरा, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
