कुरुक्षेत्र, 18 जून। इंस्पेक्टर जोगिंदर ढुल ने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति / सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी तथा ब्लैक स्पॉट की बैठक 26 जून को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा करेंगे। पिछली बैठक की कार्यवाही के एजेंडा बिंदुओं के अनुसार कार्यवाही की रिपोर्ट 24 जून जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि सड़क सुरक्षा बैठक की पीपीटी समय पर तैयार कर सकें। देरी के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेवार हों।
