बाबैन, 18 जून। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए 19 जून को बाबैन में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 जून दिन शुक्रवार को मार्केट कमेटी बाबैन के सभागार में किया जाएगा। मार्केट कमेटी सचिव को शिविर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभाग अपने-अपने विभाग की गतिविधियों एवं कार्यक्रम आयोजित करेंगे। शिविर में प्रदर्शनी, सुविधा केंद्र और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करवाना के लिए कर्मचारी-अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में मुख्य रूप में आयुष्मान वय वंदना, प्रधानमंत्री सूर्य घर, प्रधानमंत्री स्वनिधि, लखपति दीदी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविकिा मिशन (ग्रामीण), आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, अमृत योजना, हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना सहित अन्य योजनाओं का सुविधा केंद्र की जानकारी व आवेदन लिए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *