बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मोहना एलिवेटेड मार्ग के ऊपर चढ़ने-उतरने के लिए अस्पताल मार्ग पर पत्थर लगाने का काम शुरू हो चुका है।

पत्थरों के साथ ही यहां पर मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह काम इसलिए शुरू किया गया ताकि पूरा मार्ग एक साथ बनकर तैयार हो जाए।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी सड़क एवं भवन) मोहना एलिवेटेड मार्ग को 225 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है। इस मार्ग को बनाने की अंतिम तारीख जून-2026 खत्म होने वाली है।

चावला सिटी मार्ग पर काम क्यों रुका?

धीमी गति से मार्ग का निर्माण कार्य चलने के कारण अभी तक 50 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। पीने के पानी की लाइन के पाइप न आने के कारण फिलहाल जैन कॉलोनी वाली गली से लेकर कल्पना चावला सिटी पार्क के बीच में पिलर बनाने का काम रुका हुआ है।

जबकि ज्यादातर मार्ग पर पिलर बनाए जा चुके हैं। इनके ऊपर पियर कैप बनाने का काम चल रहा है और काफी पिलर पर पियर कैप भी बनाए जा चुके हैं।

प्रेम नगर और यादव कॉलोनी के सामने आई गार्डर रख कर लेंटर भी डाला जा चुका है। अब अस्पताल रोड एलिवेटेड मार्ग का उतार-चढ़ाव के लिए साइड़ों में पत्थर लगाने का काम शुरू हो चुका है।

मोहना एलिवेटेड मार्ग को बनाने की गति तेज कैसे होगी। जैन कॉलोनी से लेकर सिटी पार्क तक के टुकड़ा में पेयजल की लाइन के पाइप डाले जाने हैं। जो अभी तक पाइप मौके पर नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय से फाइल ही पास नहीं हो पाई।

 बाल किशन शर्मा

मोहना एलिवेटेड मार्ग का राजमार्ग की तरफ तो उतार-चढ़ाव बनाने का काम शुरू हो चुका है। यहां पर साइडों में पत्थर लगाए जा रहे हैं। इसमें मिट्टी भरना भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा। यह मार्ग जल्दी तैयार हो जाए तो किसानों को मंडी आने-जाने में आसानी होगी और फसलों की आवक बढ़ जाएगी।

 राहुल मित्तल, आढ़ती

जैन कॉलोनी से सिटी पार्क तक पेयजल की पाइप लाइन डालने के लिए फाइल को जल्दी ही पास करके भेज दिया जाएगा। एलिवेटेड मार्ग का नीचे और ऊपर दोनों जगह पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।

अभी मिट्टी भरने के लिए ठेकेदार को भूमि नहीं मिली है। ठेकेदार को जैसे ही भूमि मिल जाएगी तो उसके बाद तुरंत मिट्टी भरना शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ उतार-चढ़ाव बनाने के लिए अभी एक अंडरपास और बनाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *