करनाल, 16 जून। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा की थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 16 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन योग शेड, फवारा पार्क, सेक्टर 12 में प्रातः 6 से प्रातः 7: 30 तक किया जा रहा है। आज आयोजित योग प्रोटोकॉल में जिला के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन सहित कुल 121 प्रतिभागियों ने योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि आज आयुष विभाग द्वारा जिला के सभी ब्लॉकों में कुल 42 जगह अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत कुल 2156 लोगों ने योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन रोहिला ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला के वार्ड नंबर 11 से पार्षद संजीव मेहता, वार्ड नंबर 2 से पार्षद बेबी पाल, तथा वार्ड नंबर 1 से पार्षद सुदेश रानी रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मेरा मिशन स्वस्थ भारत के निदेशक तथा संस्थापक दिनेश गुलाटी द्वारा प्रतिभागियों को योग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार इत्यादि विशेष अभ्यास करवाए गए। दिनेश गुलाटी ने बताया कि संस्था द्वारा आमजन को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण सामाजिक सौहार्द के प्रति जागरूक करना, नियमित योग करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रतिदिन योग कक्षा लगाना  तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग एवं योग युक्त – नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को सिद्ध करने के लिए जिला में 20 कक्षाओं के माध्यम से नियमित विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हरित योग अभियान के तहत आयुष विभाग करनाल के द्वारा आज जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में कुल 228 पौधों का रोपण तथा वितरण किया गया तथा प्रतिभागियों को अधिक से अधिक पौधारोपण, देखभाल तथा उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।
आगामी कार्यक्रम
आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक पूजा ने बताया कि 16 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन योग शेड, फवारा पार्क, सेक्टर 12 में प्रात: 6 बजे से प्रात: 7: 30 बजे तक किया जा रहा है इस कार्यक्रम में जिला करनाल के माननीय सांसद, विधायक तथा जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं जिला करनाल के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने सभी करनाल वासियों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *