कुरुक्षेत्र, 16 जून। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में महानिदेशक आयुष हरियाणा, जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, कुरुक्षेत्र एवं जिला योग समन्वयक डॉ. जगीर के मार्गदर्शन में द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इसी क्रम में प्रशिक्षण सेक्टर-8 योग केंद्र में भी आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति तथा ब्रह्माकुमारी योग समिति के साधकों एवं प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन तथा शवासन का अभ्यास करवाया गया। इसके अतिरिक्त कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का भी अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *