पिहोवा, 16 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पिहोवा बीडीपीओ कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा वरिष्ठ नेता जय भगवान डीडी शर्मा ने किया। इस दौरान सरकार द्वारा 12 साल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास सुशासन सुरक्षा जनकल्याण के क्षेत्र में भूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया है। आज गरीब, किसान, महिला, युवाओं, मजदूर, व्यापारी वर्ग के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को ही नहीं बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट रोड मैप भी तैयार किया है। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना ही इस जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं में करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की की जो सरकार द्वारा संचालित योजना की जानकारी प्राप्त कर उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं इस अवसर पर क्रीड़, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली वितरण निगम, जिला नागरिक संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क भाषा विभाग, मार्केट कमेटी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, रोजगार कार्यालय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना सुनिश्चित करें तथा आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इस अवसर पर पिहोवा बीडीपीओ  विवेक कुमार, बीडीपीओ इस्माईलाबाद अंकित पूनिया, सीएमओ मनिषा सिंह, उप मंडल कृषि अधिकारी मनीष वत्स, भाजपा कार्यकर्ता राकेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह, नौमीनेट सदस्य सुखबीर सैनी सहित विभिन्न गांव के सरपंच व पांच और विभिन्न विभागों के अधिकार एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *