करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बरसाती सीजन के मद्देनजर शनिवार को करनाल शहर में चल रहे नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बरसात शुरू होने से पहले पहले सभी नालों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले-पहले पूरा करवाया जाए।

डीसी आनंद कुमार शर्मा ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले मुगल कैनाल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा  लिया। अधिकारियों ने डीसी को जानकारी दी की मुगल कैनाल की सफाई का कार्य आगामी एक सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीसी ने रामनगर नाले का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य आगामी 30 जून से पहले पहले हर संभव पूरा करवाया जाए। यह नाला रामनगर से लेकर शहर के बीचों बीच से गुजरते हुए जीटी रोड 44 राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाता है।
इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता पुनीत नरवाल और कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, जेई गौरव कुमार, जेई रवि कुमार, सुपरवाइजर रामनिवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *