भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्री साहिल सुधा ने आज ज्योतिसर मंडल की मासिक बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्री साहिल सुधा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी विभिन्न जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक के उपरांत श्री साहिल सुधा ने स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए सफाई अभियान में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्री श्रषिपाल मथाना, जिला उपाध्यक्ष श्री सतपाल मास्टर, ज्योतिसर मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार, महामंत्री श्री नोरंग सरपंच, उपाध्यक्ष श्री बलदेव सरपंच, श्री तरसेम, श्री मोनू शर्मा, श्री राजकुमार, श्री निकेश लाम्बा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह तथा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रामपाल सैनी सरपंच संजीव जोगना खेड़ा, ड़ा. राजेश बहादूरपुरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
