कुरुक्षेत्र। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को जलजीरे के पानी की सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा द्रोणाचार्य स्टेडियम के सामने आयोजित की गई, जहां राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा जलजीरा वितरित किया गया। यह आयोजन कार्यकारी अभियंता अमित मैहला तथा सब डिवीजनल इंजीनियर कमल कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाना और सेवा भावना को बढ़ावा देना था। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने जलजीरे का सेवन कर गर्मी से राहत महसूस की तथा विभाग के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर विकास कबीर, जूनियर इंजीनियर साहब सिंह, विक्रम सिंह, हैप्पी, शुभम, सतबीर, सुबोध सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन लोगों के बीच सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
