इस अवसर पर श्री साहिल सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है और भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान तथा किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
श्री साहिल सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धर्मभूमि ज्योतिसर से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा एवं शक्ति की कामना की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत-2047 के संकल्प को अवश्य प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
