संजय गाँधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनोरा लाडवा के मेधावी छात्र प्रथम गर्ग, जिसने जे ई ई एडवांस्ड 2026 में 450 रैंक व जिला कुरुक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया को कुरुक्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नवीन जिंदल जी एवं हिसार विधानसभा से विधायक सावित्री जिंदल ने बधाई व आशीर्वाद दिया । दोनों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा एवं अध्यापकों ने नवीन जिंदल को पुष्पगुच्छ देकर मुलाकात की एवं उन्हें प्रथम गर्ग की उपलब्धि की जानकारी दी । प्रधान पवन गर्ग ने कहा की माननीय सांसद नवीन जिंदल द्वारा आयोजित रोजगार मेला निश्चित तौर पर एक सराहनीय कदम है जिससे युवाओं में कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के प्रति एक नयी जागरूकता पैदा होगी । उन्होंने प्रथम गर्ग की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम गर्ग से विद्यालय के अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे । इस अवसर पर लाडवा से सक्रिय समाजसेविका आशा शर्मा, राजबीर शर्मा, प्रथम गर्ग के पिता नवीन गर्ग, पूनम शर्मा, मोनिका जिंदल एवं अमन शर्मा भी उपस्थित रहे ।
