कुरुक्षेत्र, 31 मई : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रेरणा से तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की अखंड महाराजा अग्रसेन रसोई चल रही है जिसमें प्रतिदिन सैंकड़ों लोग भोजन ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में रविवार को कंसल परिवार द्वारा सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कंसल परिवार के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का वातावरण बनता है। उन्होंने संस्थाओं के सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए सर्वकल्याण एवं समाज की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने कंसल परिवार के सदस्यों के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा युवा पीढ़ी को भी सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में विशेष गर्ग, कुलवंत गर्ग, नवीन बंसल, सुमित मित्तल, सुरेश गोयल, विनोद अग्रवाल, अमित कंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *