पानीपत। दक्षिणी दिल्ली में बुधवार को रेस्तरां के बेसमेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत के बाद शहर के होटलों की दैनिक जागरण ने पड़ताल की।

इस दौरान पता चला कि शहर में लगभग 250 से अधिक पांच से छह मंजिला होटल अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना ही मेहमानों को ठहरा रहे हैं।

अग्निशमन विभाग के रिकॉर्ड में बीते दो वर्षों में केवल तीन होटल संचालकों ने नई फायर एनसी ली है, आठ होटल संचालकों ने फायर एनसी का नवीनीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में होटल अभी भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हुए हादसे में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई है। जिस परिसर में आग लगी, वहां फायर एनसी नहीं थी। आग ने कुछ ही समय में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और कई लोगों की जान चली गई।
इस घटना के बाद पानीपत प्रशासन और अग्निशमन विभाग भी सतर्क हो गया है। अग्निशमन विभाग अब शहर के होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। जिन भवनों में फायर एनसी नहीं है या सुरक्षा उपकरण अधूरे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि 2025 में दो नई एनसी, छह नवीनीकरण हुई है। इस साल एक नई और दो नवीनीकरण कराई गई है। बिना एनसी के चल रहे होटलों की जांच की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *