पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के नूर वाला में रान्ग साइड से आ रही डायल 112 की गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रमिक घायल हो गए।
घायलों की पहचान नूर वाले के रहने वाले ओम कुमार और रजत के रूप में हुई है दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ऑटो चालक नेकराम ने बताया कि वीरवार सुबह ऑटो में श्रमिको को अलीपुरा स्थित कंपनी मे लेकर जा रहा था । तभी रान्ग साइड से आ रही डायल 112 की गाडी ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
