रेवाड़ी की थाना खोल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुथी को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गांव धवाना की बणी (झाड़ियों) में एक महिला की हत्या कर शव फेंकने के सनसनीखेज मामले का मात्र कुछ ही घंटों में पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मंदोला निवासी कंवरपाल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कंवरपाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना खोल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को मामले में संलिप्त आरोपी पति कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा.
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि गत 31 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धवाना की बणी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधकर झाड़ियों में छुपाया गया था। मृतका के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था, हालांकि शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का लग रहा था। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस ने शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया था और शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *