कुरुक्षेत्र, 3 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विधि विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रियंका चौधरी को विश्वविद्यालय का सैनिटेशन (स्वच्छता) प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेगी। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि डॉ. प्रियंका चौधरी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सैनिटेशन प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगी। डॉ. प्रियंका चौधरी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।