करनाल, 3 जून।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू गोयल के साथ बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक लखबीर सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने जेल लोक अदालत का आयोजन किया।  जेल लोक अदालत में 10 मामले रखे गए जिनमें से 9 मामलों का निपटारा हुआ और 9 मुलजिमों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया। उन्होंने अभियान ‘पर्यावरण सुरक्षा से नो टू प्लास्टिक’ के तहत जिला कारागार में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने मुलाकात हॉल में स्थापित हैल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित परिवारजनों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान बताया। उन्होंने बताया कि बंदियों से मुलाकात करने वाले परिवारजनों के लिए जिला कारागार में हैल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हैल्प डेस्क पर पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल द्वारा मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed