करनाल, 3 जून।  विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता जी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय से पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने डॉ. अर्चना गुप्ता को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।

विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व स्तर पर नंबर एक की पार्टी बन चुकी है और 17 राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बनाकर भारत में सबसे लोकप्रिय पार्टी भी बन गई है। हाल ही में हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव भी शुरू हो गये हैं। इस प्रक्रिया में 4 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें हरियाणा भाजपा की  प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय मात्र एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम है।

उन्होंने इस गरिमामय फैसले के लिए वह शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी, केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया, जिन्होंने एक महिला को प्रदेश की कमान संभालने की जिम्मेवारी दी। शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से यह साबित होता है कि वाकई मेहनत से कार्य करने वाला कार्यकर्ता कहीं से कहीं पहुंच सकता है और शीर्ष नेतृत्व सदैव उस कार्यकर्ता का ध्यान रखता है, जो मेहनत और लगन से कार्य करता है और पार्टी के लिए समर्पित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed