कुरुक्षेत्र, 2 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया 25 मई, 2026 से आरंभ हो चुकी है जिसमें दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है।
आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि 25 मई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4135 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें बीए के लिए 859, बी.कॉम. के लिए 417, बीसीए के लिए 357, बीसीए (एआई) के लिए 326, फिजिकल साइंस के लिए 265, लाइफ साइंस के लिए 274, बीटीटीएम के लिए 101, रोबोटिक्स के लिए 88 तथा एमएलटी के लिए 87 आवेदन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मेजर विषयों में कंप्यूटर साइंस के लिए 176, अंग्रेजी के लिए 131, रसायन विज्ञान के लिए 120, भौतिकी के लिए 106, जूलॉजी के लिए 96, गणित के लिए 90, इतिहास के लिए 89, बॉटनी के लिए 74, अर्थशास्त्र के लिए 73, मनोविज्ञान के लिए 71, बायोकेमिस्ट्री के लिए 67, हिंदी के लिए 52 तथा संस्कृत के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के लिए 76 तथा एमएससी अर्थशास्त्र के लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर रोजगार अवसरों में सहायक सिद्ध होंगे।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी जानकारी का अवलोकन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *