कुरुक्षेत्र, 2 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रोस्पेक्टस का विमोचन मंगलवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। इस अवसर पर प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि आईआईएचएस विद्यार्थियों को बहु विषयक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने वाला विश्वविद्यालय का प्रमुख संस्थान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों तथा नवाचार आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आईआईएचएस में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ अपने करियर में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि सभी प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधार पर किए जाएंगे तथा किसी भी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून 2026 रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल तथा संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि आईआईएचएस प्रॉस्पेक्टस की एक प्रति डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार को भी भेंट की गई है।
प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस द्वारा इस वर्ष अनेक बहुविषयक एवं स्किल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीएससी फिजिकल साइंसेज (स्कीम-ए) में 280 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि बीएससी फिजिकल साइंसेज विद सिंगल मेजर (स्कीम-सी) के अंतर्गत फिजिक्स ऑनर्स की 40, केमिस्ट्री ऑनर्स की 20, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स की 30 तथा मैथमेटिक्स ऑनर्स की 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।  इसके साथ ही बीएससी लाइफ साइंसेज (स्कीम-ए) में 120 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बीएससी लाइफ साइंसेज विद सिंगल मेजर (स्कीम-सी) में बॉटनी ऑनर्स, जूलॉजी ऑनर्स एवं बायो केमिस्ट्री ऑनर्स में 30-30 तथा केमिस्ट्री ऑनर्स में 20 सीटों पर दाखिले होंगे। बीए (स्कीम-ए) में कुल 450 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीए विद सिंगल मेजर (स्कीम-सी) में इंग्लिश ऑनर्स की 30, हिंदी ऑनर्स की 20, हिस्ट्री ऑनर्स की 30, संस्कृत ऑनर्स की 20, इकोनॉमिक्स ऑनर्स की 30, साइकोलॉजी ऑनर्स की 30 तथा मैथमेटिक्स ऑनर्स की 20 सीटें उपलब्ध रहेंगी।
प्रो. रीटा ने बताया कि  इसके अतिरिक्त बीसीए, बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- स्कीम डी), बीकॉम, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट तथा बीएससी होम साइंस जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में भी दाखिले किए जाएंगे। बीसीए एवं बीसीए एआई में 60-60, बीकॉम में 120, बीटीटीएम में 45 तथा बीएससी होम साइंस में 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। संस्थान द्वारा स्किल एवं इंडस्ट्री आधारित कार्यक्रमों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। बैचलर ऑफ वोकेशन इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी तथा बीएससी रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन में 50-50 सीटें उपलब्ध रहेंगी।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को अपना नवीनतम फोटो, दसवीं एवं 10$2 की डीएमसी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखनी होगी। इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, खेल, ईएसएम, पीएच एवं यूएसएसएमएस श्रेणी के विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।  प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए विद्यार्थी 01744-238049 पर संपर्क कर सकते हैं या प्रॉस्पेक्टस मे दी गई ई-मेल पर भेज सकते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. अश्विनी कुश, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया तथा डॉ. प्रदीप कुमार

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *