कुरुक्षेत्र, 2 जून।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से 25 मई से शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को एक्टिवेट कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा किया गया था।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार एम.ए., एम.एससी., एम.कॉम., एम.लिब., एमएचएम एंड सीटी, एमबीए, एमसीए, एम.फार्मेसी, एलएलएम, एम.टेक., बी.एड स्पेशल., एम.एड. स्पेशल, एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी, एमएफए, एमफार्मेसी, एमसीए कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है जबकि एम.टेक. कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी एचबीआई में कोर्सवार पात्रता, सीटें, फीस संरचना, प्रवेश नियम एवं महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि हरियाणा के एससी, बीसी एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये शुल्क लागू रहेगा। यदि कोई विद्यार्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों में आवेदन करता है तो उसे प्रत्येक कोर्स के लिए अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बाक्स
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

एम.ए. पाठ्यक्रमों में अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज कार्य, समाजशास्त्र तथा महिला अध्ययन जैसे विषय शामिल किए गए हैं। फाइन आर्ट्स के अंतर्गत पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट, प्रिंटमेकिंग, ग्राफिक्स और स्कल्पचर से संबंधित कोर्स भी उपलब्ध रहेंगे। एम.एससी. कार्यक्रमों में बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, जियोग्राफी, गणित, फिजिक्स, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमएससी मास कम्यूनिकेशन, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया, एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टैक्नालाजी और एमएएससी स्टेटिस्टिक्स सहित कई महत्वपूर्ण विषयों में प्रवेश होंगे। कॉमर्स संकाय में एम.कॉम., विधि संकाय में एलएलबी और एलएलएम., जबकि प्रबंधन संकाय में एमबीए एवं एमबीए (एसएफएस) कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *