महापौर रेणु बाला गुप्ता व भाजपा नेता बृज गुप्ता ने पानीपत पहुंचकर दी प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई
एक स्वर से बोले भाजपा नेता-डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूती
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने शनिवार को पानीपत स्थित पहुंचकर हरियाणा भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और सशक्त एवं गतिशील होगा।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का संगठन के प्रति समर्पण, कुशल नेतृत्व क्षमता, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन और अधिक सशक्त, गतिशील तथा जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने में सफल होगा।
महापौर ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुभव एवं संगठनात्मक कौशल से प्रदेश में पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा। साथ ही नारी सशक्तिकरण की सोच को पूरी मजबूती मिलेगी।
भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने भी डॉ. अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उनके सशक्त मार्गदर्शन में भाजपा हरियाणा में नए आयाम स्थापित करेगी और संगठनात्मक मजबूती के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
इस अवसर पर भाजपा के करनाल जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, पार्षद संकल्प भंडारी, यमुनानगर के पूर्व मेयर मदन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
निरंतर सफलता की कामना
महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं बृज गुप्ता ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन के लिए निरंतर सफलता, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान हो, ताकि वे संगठन और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *