अम्बाला, 30 मई-  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर बड़ी संख्या में राज्यभर से आए अतिथि अध्यापकों ने पहुंच उनका धन्यवाद जताते हुए कहा कि मंत्री अनिल विज की बदौलत आज उनका रोजगार बच सका है और अदालत ने उन्हें नियमित करने के आदेश जारी किए हैं।

“अनिल विज” जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे अतिथि अध्यापकों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि आज 11 हजार परिवारों की ओर से वह ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत व उन्हें नमन करते हैं। अध्यापकों ने कहा कि मंत्री अनिल विज उनके लिए मसीहा है और वर्ष 2014 में दिल्ली जंतर-मंतर में जब हजारों अध्यापक प्रदर्शन कर रहे थे तब उनके बीच अनिल विज ने पहुंचकर वायदा किया था कि हम अध्यापकों के रोजगार को नियमित करेंगे व एरियर देंगे। अब उसी कड़ी में कोर्ट ने अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के आदेश जारी किए है। अतिथि अध्यापकों ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कोर्ट में अध्यापकों के प्रति जिम्मेदारी से जोरदार पैरवी की गई जिस वजह से यह संभव हो सका है।

अध्यापकों ने कहा कि आज सभी अध्यापक मंत्री अनिल विज का आर्शीवाद लेने के लिए आए हैं जोकि अध्यापकों के संघर्ष में सदैव उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा जंतर-मंतर में जो वायदा किया गया वह पूरा हो गया है। वहीं, मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह हमेशा अध्यापकों के हक के लिए खड़े है। पूर्व में भी उन्होंने अध्यापकों के लिए संघर्ष किया था और आगे भी वह पूर्ण रूप से उनके साथ है।

इस अवसर पर अतिथि अध्यापक गोपाल शर्मा, राजेंद्र, अंजलि, धर्म कुमार, दीपक, देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *