कुरुक्षेत्र, 30 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेयरमैन दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि जिला कोर्ट परिसर, उपमंडल शाहाबाद व उपमंडल पिहोवा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में चैक से संबंधित (एनआई एक्ट) श्रेणी के 46 मामलों का निपटारा किया जाएगा। दोनों पक्षों की सहमति से 46 मामलों को 19 लाख 78 हजार 111 रुपए में निपटारा हुआ।
उन्होंने कहा कि इस विशेष लोक अदालतों में अनिल कुमार, गिर्राज सिंह, पल्लवी ओझा, अनीता रानी, कपिल, भरत, राधिका की कोर्ट ने लगभग 150 मामलों को सुना और 46 केसों का निपटारा भी किया। उन्होंने बताया कि इसी विषय पर 18 जुलाई को भी चैक से संबंधित (एनआई एक्ट) श्रेणी के मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो नागरिक का चैक से संबंधित मुकदमे को दूसरे पक्ष के साथ समझौते के माध्यम से लोक अदालत द्वारा निपटाना चाहते हैं और आज किसी कारण से कोई में नहीं पहुंच पाया। ऐसे ही जिन नागरिकों का चैक से संबंधित मुकदमा जिस न्यायालय में लंबित हो, उसी न्यायालय में 17 मई तक किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपने मामले पर विचार करवा सकते हैं, जिसका निस्तारण 18 मई को आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। नागरिक किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *