अग्रवाल समाज भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के लिए जल्द करेगा सम्मान समारोह आयोजित
कुरुक्षेत्र, 30 मई : अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव खरैती लाल सिंगला ने अग्रवाल समाज के लोगों के साथ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षा डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डा. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति से पूरे अग्रवाल समाज खुशी की लहर है। कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव खरैती लाल सिंगला ने
अग्रवाल समाज के कई गणमान्य लोगों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर उनके साथ रामनिवास बंसल, भारत भूषण सिंगला, नवीन सिंगला, सुरेश गर्ग, ओम प्रकाश गर्ग, ओम प्रकाश मित्तल, वेद प्रकाश गर्ग, योगेश, तन्मय, मयंक इत्यादि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अनेक व्यापारी व उद्योगपति सहित प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे। खरैती लाल सिंगला के साथ अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक योग्य, शिक्षित और कर्मठ महिला को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। खरैती लाल सिंगला ने कहा कि भाजपा की ओर से यह पद देकर अग्रवाल समाज का मान बढ़ाया गया है जिससे समाज के लोगों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ है। पार्टी का यह फैसला समाज के सम्मान और भागीदारी को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य समारोह आयोजित कर सम्मान करेगा। उन्होंने इसे पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि किसी महिला का इस उच्च संगठनात्मक पद पर पहुंचना न केवल समाज के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व अग्रवाल समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

फोटो परिचय : भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षा डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत सम्मान करते हुए अग्रवाल समाज के नेता खरैती लाल सिंगला व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *