करनाल, 30 मई (): सामाजिक संस्था सुख-दुख दे सभा साथी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन चेयरमैन राकेश खन्ना तथा डायरेक्टर सुभाष गांधी और हितेश मनोचा की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से प्रवेश गाबा को प्रधान चुना गया। वहीं देवराज अनेजा, अयन जग्गिया, दीपक शर्मा, अमित ढींगडा, नवनीत अरोड़ा और महेंद्र अरोड़ा को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हरसिमरन वधवा को महासचिव, नरेश भाटिया को सचिव, रोशन कपूर और जोगिंद्र भाटिया को उप सचिव नियुक्त किया गया। मोहित चावला को कोषाध्यक्ष तथा जतिन गाबा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रवीण मल्होत्रा को ऑर्गनाइजिंग सचिव एवं राजीव मल्होत्रा को मीडिया एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सामाजिक एवं मेडिकल हेल्थ से संबंधित टीम का भी गठन किया गया, जिसमें विकास कथूरिया, दविंदर चोपड़ा, रोहित सुखीजा और नरेश भाटिया को शामिल किया गया। इस अवसर पर सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें महेंद्र खनेजा, संजय पोपली, हरीश मेहता, जगदीश भोगरा, नरेश मुटनेजा, तरसेम बतता, योगेश ढल, वरुण अरोड़ा, ओमप्रकाश सलूजा, आंनद कुकरेजा, अनिल भाटिया, अशोक सिक्का, अशोक त्रिखा, दीपक गुलाटी, हितेश भूटानी, दशमीत सिंह, दिलदीप रंजन, नवदीप सिंह, राजेश मिड्डा, समीर मनचंदा और उमेश मदान विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *