कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्बारा शैक्षणिक/धार्मिक स्थानो पर महिला विरुद्व होने वाले अपराधो की जानकारी दी जा रही है।  पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शनिवार को महिला सुरक्षा को लेकर शहर के शैक्षणिक और धार्मिक स्थानों पर छात्राओं/महिलाओं तथा पर्यटकों को जागरूकता का पाठ पढाया।

             पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मई 26 को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शहर के विभिन्न शैक्षणिक स्थानो सहित धार्मिक स्थानों पर छात्राओं/महिलाओं तथा पर्यटकों को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। सेफ सिटी टीम प्रभारी ने छात्राओं/महिलाओं तथा पर्यटकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने पुलिस टीम ने छात्राओं/महिलाओं तथा पर्यटकों को अच्छा और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से बताया। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *