कुरुक्षेत्र पुलिस ने शराब ठेकों से चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पेहवा की टीम में शराब के ठेकों से चोरी करने के आरोपी कुलदीप वासी जिला जींद हाल वासी महम जिला रोहतकराजीव कुमार वासी नरवाना व अनिल कुमार वासी महम जिला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपेंद्र वासी संगरौली जिला कैथल ने बताया कि वह गुमथलागढ़ू में दो ठेके चलाता है।  उसका एक ठेका गुमथलागढ़ू तथा दूसरा ठेका नेचर फॉर्म होटल के पास है।  दिनांक 20 अप्रैल 26 को दोनों ठेकों के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने गले से पैसे चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थाना पेहवा में मामला दर्ज करके जांच गुमथला गढ़ू पुलिस चौंकी को दी गई।

       दिनांक 29 मई 2026 को थाना सदर पेहवा के अंतर्गत गुमथला गढ़ू पुलिस चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक जानपाल के मार्गदर्शन में मुख्य सिपाही शैलेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी कुलदीप वासी जिला जींद हाल वासी महम जिला रोहतक, राजीव कुमार वासी नरवाना व अनिल कुमार वासी महम जिला रोहतक को को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *