कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोबाईल की दुकान में सेंध लगाकर मोबाईल फोन चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन मे अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोबाईल की दुकान मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी साहिल उर्फ़ तेजू वासी इंद्री जिला करनाल व राजेन्द्र उर्फ़ राजू वासी कोटला निहंग जिला रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमित वर्मा वासी पेहवा ने बताया कि उसकी नवदीप मार्किट में मोबाईल फोन की दुकान है। दिनांक 12 मई 26 को रात करीब 9-30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह 10 बजे जब उसने दुकान खोली तो बाहर का शटर ठीक था। अन्दर जाकर देखा तो पट चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर दुकान से 15 पुराने मोबाईल फोन चोरी कर लिए हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आगामी जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

दिनांक 22 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग-निर्देश में पीएसआई जसबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, वीरन्द्र विक्रम, प्रवेश व सिपाही विकास की टीम ने मोबाईल की दुकान मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी साहिल उर्फ़ तेजू वासी इंद्री जिला करनाल व राजेन्द्र उर्फ़ राजू वासी कोटला निहंग जिला रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत के आदेश से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चोरीशुदा 12 मोबाईल फोन, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व सेंध लगाने के ओजार बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *