जिला पुलिस ने छीनाझपटी करके महिला से सोने की बाली छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने महिला से सोने की बाली छीनने के आरोपी बंटी उर्फ़ हन्नी व विशाल शर्मा वासीयान खरौदी जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में थाना सदर पेहवा वासी महिला ने बताया कि वह घरलू महिला है। दिनांक 23 मई 26 को वह अपनी पड़ोसन के साथ खेतों से रेहड़ी में घास लेकर रजवाहे वाले रास्ते से अपने घर जा रही थी। समय करीब 12-15 बजे दोपहर एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आये और उनसे रास्ता पूछने लगे। जब वह उनको रास्ता बता रही थी उसी समय दोनों उसके कानों की बाली छीनकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।
दिनांक 27 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग-निर्देश में पीएसआई राहुल, सहायक उप निरीक्षक विक्रम, गिरवर, मुख्य सिपाही प्रदीप, कृष्ण कुमार व सिपाही विकास की टीम ने महिला से सोने की बाली छीनने के आरोपी बंटी उर्फ़ हन्नी व विशाल शर्मा वासीयान खरौदी जिला कैथल गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
