कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानकार बनकर 2 लाख रूपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने जानकार बनकर 2 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी अमन वर्मा वासी कानपूर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में थाना झांसा एरिया वासी महिला ने बताया कि 24 मार्च 2026 को उसकी सास के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका भतीजा रमन बोल रहा है। उसने कहा कि वह आपके खाते में 7 लाख 60 हजार रुपए डाल देता हूं आप अपना खाता नंबर बता दे दो। उसकी सास ने अपना खाता नंबर उसे दे दिया। उसके बाद आरोपी ने कहा कि उसने आपके खाते में 7 लाख 60 हजार रुपए डाल दिए हैं भारत वापस आकर आपसे ले लूंगा। उसके कुछ देर बाद उसकी सास के पास फोन आया कि उसने ट्रैवल एजेंट को पैसे देने हैं एक खाता नंबर देकर कहा कि इसमें 2 लाख रूपये डाल दो। उसकी सास ने बैंक में जाकर आरोपी द्वारा दिए गए खाते में 2 लाख रूपये डाल दिए। उसके बाद 25 मार्च 26 को ओर पैसे डालने के लिए फोन आया तो उसे साइबर ठगी का शक हुआ और पैसे देने से मना कर दिया। आरोपी ने उनके साथ 2 लाख रूपये की ठगी की है। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 24 मई 26 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, चिरंजी, एसपीओ जगजीत व होम गार्ड राजेश की टीम ने जानकार बनकर 2 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी अमन वर्मा वासी कानपूर यूपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
