करनाल। बुढ़ाखेड़ा क्षेत्र में सब्जी विक्रेता संजय सैनी की असामयिक मृत्यु के बाद वीरवार को करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता शोक संतप्त परिवार से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने दिवंगत संजय सैनी की बेटियों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया। परिवार की पीड़ा और दर्द को देखकर महापौर रेणु बाला गुप्ता भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि एक मेहनतकश व्यक्ति की मामूली विवाद में इस प्रकार निर्मम हत्या होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज को झकझोर देने वाली घटना है।
उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को इस तरह खो देना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय दुख होता है। इस कठिन घड़ी में वे परिवार के साथ हर पल खड़ी हैं। महापौर ने भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन स्तर पर परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।

भाईचारा बनाए रखना आवश्यक
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में संवेदनशीलता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बनाए रखना आज बेहद जरूरी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *