करनाल, 28 मई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज नजदीकी गांव नगला मेघा में 15 लाख रुपय की लागत से बनने वाली पाल चौपाल और 22 लाख से बनने वाली कश्यप चौपाल का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में खेल का मैदान विकसित कराने और एक नई चौपाल बनवाने का भी आश्वासन दिया। श्री कल्याण ने कहा कि तरक्की के लिए समाज/ गांव का वातावरण अच्छा होना जरूरी है।
श्री कल्याण का आज नगला मेघा में पाल समाज, कश्यप समाज और ग्राम पंचायत की ओर से पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पाल व कश्यप समाज की ओर से उन्हें लड्डुओं से तोला गया। उन्होंने जिन दो चौपालों का शिलान्यास किया उनका निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से कराया जाएगा। शिलान्यास के बाद उन्होंने पंचायत भवन में चल रहे सिलाई सेंटर का भी दौरा किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में क्षेत्र में कुछ अड़चनों के बावजूद विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। यमुना बेल्ट एक समय में काफी पिछड़ी हुई थी पर अब ऐसा नहीं है। नगला मेघा सहित क्षेत्र में करीब 17 गांवों के स्कूलों को अपग्रेड कर सीनियर सेकंडरी बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि हलके में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी और रिंग रोड चालू होने के बाद न केवल लोगों को पीजीआई स्तर का इलाज प्राप्त हो सकेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही विधानसभा क्षेत्र में विकास संभव हो पाया है। उनका एक-एक पल हलके के लोगों की सेवा को समर्पित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी 36 बिरादरी के लोगों के कल्याण के प्रति गंभीर है। सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से गांव व समाज का माहौल अच्छा बनाए रखने, पार्टीबाजी से दूर रहने, बच्चों की शिक्षा पर जोर देने, उनमें अच्छे संस्कार डालने की अपील की। युवाओं से कहा कि पढ़ाई के बाद उन्हें जो भी काम मिले, उसे ईमानदारी व निष्ठा से करें। कोई कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता।
उन्होंने मातृ शक्ति से स्वयं सहायता समूह से जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि एसएचजी की महिलाओं के लिए घरौंडा में प्रदेश का प्रथम ट्रेनिंग सेंटर बनवाया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकेंगे जिससे उन्हें मार्केट में अधिक दाम मिलेंगे। आय में इजाफ होने पर परिवार मजबूत होंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों में भी भाग लेने की अपील की। कहा कि क्लब अथवा संगठन बनाकर उसे रजिस्टर्ड कराएं। जिस भी खेल में रूचि हो, उसमें भाग लें। खेल के सामान खरीदने के लिए पैसों की कमी नहीं रहने देंगे। आश्वासन दिया कि गांव में खेल का मैदान विकसित करा दिया जाएगा।                      *रेस्ट हाउस में जन सुनवाई*
 इसके बाद श्री कल्याण ने चीनी मिल के रेस्ट हाउस में करीब तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में लोग उनके पहुंचने से पहले ही रेस्ट हाउस पहुंच गए थे। श्री कल्याण ने एक-एक करके सभी की शिकायतों को सुना। इस मौके पर बिजली, स्वास्थ्य, क्रिड,चीनी मिल, सिंचाई, पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *