कुरुक्षेत्र, 25 मई हरियाणा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग महासभा पिछले कई सालों से समाजसेवाी करती रहती है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछड़ा वर्ग के सदस्य समाज में अपना योगदान देते रहते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में सभा के सदस्यों बढ़-चढक़र भाग लेते हैं। इसी कड़ी में पानीपत में हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा उपाध्यक्ष पाला राम व उसकी टीम ने टीबी मुक्त भारत अभिया के तहत 23 गांवों के 100 से अधिक टीबी रोगियों को गोद लिया है। इतना ही नहीं उक्त रोगियों को इलाज पूर्ण होने तक यह पौष्टिक आहर मिलता रहेगा। रामकुमार रंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक सराहनीय कदम उठाते हुए 23 गांवों के सभी टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार के लिए गोद लिया है। ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझा व उग्राखेडी में एक विशेष कार्यक्रम में आयोजित कर सभी गांवों के 100 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रख्यात समाज सेवक पाला राम जिनका जन्मस्थान छाजपुर है। महेंद्र वशिष्ठ ने भी उपस्थित सभी रोगियों को दवाई के साथ साथ प्रोटीन युक्त डाइट लेने का आग्रह किया। बीमारी को हराने के लिए नियमित जांच और समय पर पौष्टिक आहार लेना अनिवार्य है। पाला राम वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि समालखा के 200 मरीजों और सोनीपत एवं गन्नौर के 600 से अधिक मरीजों को पौष्टिक आहार देने का जिम्मा उठा चुके हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *