रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में परिवार बचाओ, समाज बचाओ” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संयोजक एवं ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने की जबकि मंच का संचालक स्कूल के निदेशक नवीन सैनी ने किया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत अलग अलग वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और इस मुहिम के तहत सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित करने पर ज़ोर दिया। वक्ताओं ने मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव तथा बच्चों में संस्कारों की कमी को परिवार टूटने का मुख्य कारण बताया। ऑल इंडिया सैनी सभा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी संस्था के महामंत्री राजकुमार सैनी, करतार सैनी, मुकेश सैनी तथा सरिता सैनी आदि ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त परिवारों को टूटने से बचाना और समाज में आपसी भाईचारा, संस्कार और एकता बनाए रखना है। इस मौके पर दिलबाग सिंह सैनी द्वारा संस्था की ओर से नीलम सैनी और नवीन सैनी को अहम पदों पर जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सैनी समाज के विजेता प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया और हारे हुए प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया।

ऑल इंडिया सैनी सभा के तत्वावधान में राज इंटरनेशनल स्कूल में ‘परिवार बचाओ, समाज बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पगड़ी पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में सपरिवार भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एकता का संदेश दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलबाग सिंह सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यालय सचिव राधे श्याम, अध्यक्ष दक्षिण हरियाणा नीलम सैनी, मनीष और राजेश सैनी आदि अतिथि विशेष के तौर पर उपस्थित रहें। दिलबाग सैनी जी के चौथी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज से राजेंदर सैनी- चेयरमैन राज इंटरनेशनल स्कूल, करतार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, यादराम सैनी लेमन वाले, खेमचंद सैनी पूर्व प्रधान सैनी सभा, धारूहेड़ा, राकेश सैनी पार्षद धारूहेड़ा, गिरधारी लाल सैनी कोल्गियम मेम्बर सैनी सभा रेवाड़ी, लाजपत सैनी, श्री कृष्ण सैनी भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्य, दिनेश सैनी भारत विकास परिषद् के सदस्य और रेवाड़ी शाखा के जिला अध्यक्ष, मुकेश सैनी, हेमंत सैनी, पवन सैनी, हरिओम सैनी, सौरभ सैनी भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी, सूर्यकांत सैनी, हरिराम सैनी, बलजीत सैनी, दीपक सैनी, रिंकू, ओमप्रकश सैनी, बिल्लू सैनी, कृष्ण सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
मुख्य वक्ता दिलबाग सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में हमारे परिवार बिखर रहे हैं। यदि परिवार मजबूत होगा तभी समाज सशक्त बनेगा। हमें अपने बच्चों को संस्कार, शिक्षा और समाज सेवा का पाठ पढ़ाना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि दहेज प्रथा, मृत्यु भोज व दिखावे जैसी कुरीतियाँ समाज को खोखला कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को इन कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई। श्री करतार सैनी ने जोर देकर कहा बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं। बेटी दो परिवारों का नाम रोशन करती है। फिजूलखर्ची रोककर उस धन को बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करें।
इसके साथ ही कार्यालय राष्ट्रीय सचिव राधे श्याम ने कुछ नियुक्ति की घोषणा भी की जिसमे सैनी सभा, रेवाड़ी के पूर्व प्रधान व आल इंडिया सैनी सेवा समाज के दक्षिण हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सैनी को उनके संगठन के पत्री समर्पण व कार्य को देखते हुए एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया वही नीलम सैनी को महिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई I इस पल समाज के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने नारे लगाकर इस निर्णय का स्वागत किया। इस घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी ने कहा कि जिस प्रकार नवीन सैनी जी का समाज के प्रति समर्पण रहा हैं और जिस प्रकार उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं उसको देखते हुए संगठन ने उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का निर्णय किया उन्हें उम्मीद हैं कि नवीन सैनी पहले से भी अधिक संगठन व सामाजिक कार्यों को समाज तक एक एक व्यक्ति तक पहुचाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
मुकेश सैनी CM विंडो के एमिनेंट परसन, मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ ने कहा युवा पीढ़ी युरेनियम की तरह होती हैं जिससे आप बिजली भी बना सकते हो और विस्फोट भी कर सकती हैं। मोबाइल आज के तकनिकी युग में युवा पीढ़ी के लिए जरुरी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष (दक्षिण हरियाणा) नवीन सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस अभियान को हर गाँव-हर शहर तक ले जाया जाएगा। समाज के मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। नवींन सैनी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन का धन्यवाद किया और कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर दिखाया हैं उन पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *