कुरुक्षेत्र, 26 मई।
 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल जगमोहन ने कहा कि कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों जिनमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र (महिला), शाहबाद (महिला), शाहबाद तथा पिहोवा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
प्रिंसीपल जगमोहन ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिले की इन 5 आईटीआई में लगभग 1400 सीटों पर विभिन्न 26 व्यवसायों में दाखिले किए जाएंगें। जो अभ्यर्थी आठवीं, दसवीं व 12वीं पास कर चुके है वे इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगें। इसकी आवेदन फार्म भरने की तिथि 02 जून 2026 से प्रारंभ होगी तथा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया से पूर्व अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। जिनमें दसवीं व बारहवीं की अंक तालिका प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, स्थाई मोबाइल नंबर आदि शामिल हैं, ताकि बिना किसी परेशानी के आसानी से फॉर्म भरकर दाखिला प्राप्त किया जा सके।
प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि प्रार्थी निदेशालय द्वारा निर्धारित फीस भरकर अपना दाखिला फॉर्म तिथि 02 जून 2026 से संस्थान में आकर नि:शुल्क भरवा सकते है। इसके अतिरिक्त  संस्थान में ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग, रोजगार हेतु प्लेसमेंट सैल, मारुति द्वारा तैयार हाई टेक लैब व अन्य युवा गतिविधियां भी उपलब्ध है। प्रार्थी दाखिला संबंधी अधिक जानकारी के लिए दाखिला कमेटी के अध्यक्ष सुरिन्द्र शर्मा से हेल्पलाइन नंबर 9467040273 अथवा 8059760246 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *