चरखी दादरी (भिवानी)। गांव जावा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन प्रभारी सुकेंद्र कुमार जाखड़ की अगुवाई में किया गया। महिला सरपंच प्रेम चारण ने सहभागिता की।

रैली के तहत हाल ही में घोषित किए गए दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता पाने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों से अवगत करवाते हुए बच्चों को राजकीय विद्यालयों में शिक्षा दिलवाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी ने बताया कि दसवीं कक्षा में राजकीय विद्यालय के दस विद्यार्थी मेरिट सूची में रहे।

इसी प्रकार, बारहवीं कक्षा में 40 ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। दोनों कक्षाओं में परिणाम शत प्रतिशत रहा है। महिला सरपंच ने 12वीं में प्रथम रहने वाली होनहार बेटी के नाम पर गावं की एक गली का नामकरण करने व आगामी स्वतंत्रता दिवस पर मेरिट में आने वाले सभी बच्चों को सम्मानित करने की घोषणा की। बीडीसी मोनिका यादव ने भी विद्यालय के परीक्षा परिणाम की सराहना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *