फरीदाबाद। लालकिला मैदान के अगस्त क्रांति पार्क में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 4500 आदिवासी तीन अलग विशेष ट्रेन से शनिवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। प्रत्येक ट्रेन में 1500 लोग रहेंगे। ये तीनों विशेष ट्रेन 25 मई तक ओल्ड रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहेंगी। 25 मई को सभी को वापस लेकर रवाना होंगी।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन के सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी ट्रेन 12.30 बजे आएगी और तीसरी ट्रेन 2.30 बजे पहुंचेगी। सम्मेलन में शरीक होने वाले यात्रियों को बसों में बैठाकर दिल्ली स्थित लालकिला अगस्त क्रांति स्थल तक ले जाया जाएगा।

24 मई को विशाल जनजाति सांस्कृतिक समागम होगा

बता दें, 24 मई को विशाल जनजाति सांस्कृतिक समागम होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत का सम्मान, पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना, और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। यहां विशाल जनसभा के साथ-साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों और गीतों के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएग।
इस कार्यक्रम के आयोजन में जनजाति सुरक्षा मंच की प्रमुख भूमिका है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुबह से जीआरपी और आरपीएफ कर्मी मुस्तैद रहेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *